चंबा, 30 मार्च : लचोड़ी-अथेड मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर बाद सामने आया।
दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकु पुत्र बालम राम गांव संधवार डाकघर पण्ताह के तौर पर हुई। जबकि घायल घायल चालक पिवन कुमार पुत्र भीमा गांव व डाकघर अथेड़ है। घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार दोनों लचोडी से ईंटें भरकर फंगेई ले जा रहे थे और वहीं लिंक मार्ग पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो कर 500 फुट नीचे लुढ़क कर कांडी अथेड मार्ग पर गिर गई।
गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास गांव के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। कहा कि घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।