मंडी, 27 मार्च : नगर निगम मंडी के चुनावों के लिए कुल 15 वार्डों के लिए नाम वापिसी के बाद अब 75 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की वापसी के अंतिम दिन 20 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए। अब चुनाव मैदान में 75 उम्मीदवार शेष रह गए हैं, जिनमें भाजपा के 15, कांग्रेस के 15, आम आदमी पार्टी के 13, सीपीआईएम के दो तथा 30 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।
निर्दलीयों में अधिकतर वही लोग हैं जिन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला और वे बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। यह लोग भाजपा और कांग्रेस के लिए खतरा पैदा करेंगे। वार्ड नम्बर 5 मगवांई व 6 सन्यारढ वार्ड से सबसे ज्यादा सात-सात तथा वार्ड नम्बर दो पुरानी मंडी से सबसे कम सिर्फ 2-2 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
वार्ड नं.1 खलियार से अलका नंदा हांडा कांग्रेस, वंदना ठाकुर भाजपा, कमला देवी आम आदमी पार्टी, संतोष कुमारी, कमलेश चौहान व तारा देवी आजाद उम्मीदवार हैं। इस तरह अब खलियार वार्ड से 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया।
वार्ड नं. 2 पुरानी मंडी से आदित्य कांग्रेस और वीरेन्द्र भट्ट भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में है, जबकि पारथ व हरीश शर्मा ने अपने नाम वापिस ले लिये हैं। यहां मुकाबला सिर्फ कांग्रेस और भाजपा में ही होगा।
वार्ड नं. 3 पड्डल से पुष्पराज कांग्रेस, सोमेश भाजपा, सुनीता देवी सीपीआईएम, पारस व निशा आजाद उम्मीदवार है जबकि नागेन्द्र व नीलम शर्मा ने अपने नाम वापिस ले लिए हैं। यहां से अब 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड नं. 4 नेला से राजेन्द्र मोहन कांग्रेस, गिरीश चंदेल भाजपा, बृजेश कुमार आम आदमी पार्टी, धर्मेन्द्र कुमार व रूपेश कुमार आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में है जबकि भीमसेन, प्रभु दयाल सिंह व प्रदीप कुमार ने अपने नामांकन वापिस ले लिए हैं। अब चुनाव मैदान में 5 उम्मीदवार रह गए हैं।
वार्ड नं. 5 मंगवाई से योगराज कांग्रेस, विशाल ठाकुर भाजपा, अश्वनी कुमार आम आदमी पार्टी, रमेश कुमार सीपीआईएम, हरविन्द्र सिंह, सुखनिधान सिंह व राम कृष्ण आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां पर 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया।
वार्ड नं. 6 सन्यारड से संजय कुमार कांग्रेस, वीरेन्द्र सिंह आर्य भाजपा, प्रेम सिंह आम आदमी पार्टी, विनोद कुमार, रजनीश कुमार, बंसी लाल व नरेन्द्र कुमार आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में है। यहां पर 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया।
वार्ड नम्बर 7 तल्याहड़ से सुदेश भाजपा, अंजली कांग्रेस, अंचला आम आदमी पार्टी, व शिवानी आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में है। जबकि सुनीता, सरोज चंदेल, राकेश ने अपने नामांकन वापिस ले लिए हैं। यहां से 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
वार्ड नं. 8 पैलेस कालोनी-1 नवीन कुमार कांग्रेस, हरदीप सिंह भाजपा, कश्मीर सिंह आम आदमी पार्टी, मनीष गुप्ता, महेन्द्र पाल व तोष कुमार आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जबकि ललित कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया है। इस तरह 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
वार्ड नं. 9 पैलेस कालोनी-2 से बंदना कांग्रेस, सुमन भाजपा, सरीता ठाकुर आम आदमी पार्टी, मीना शर्मा व नीलम कुमारी आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस तरह कुल 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस नहीं लिया।
वार्ड नं. 10 सुहड़ा से नेहा भाजपा, भारती कांग्रेस, कृतिघोष आम आदमी पार्टी, सुनीता देवी आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जबकि रितु ने अपना नाम वापिस ले लिया। इस तरह 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
वार्ड नं. 11 समखेतर से मीनाक्षी कांग्रेस, निर्मल भाजपा, शिवानी आम आदमी पार्टी, भुवनेशवरी कपूर, नर्वदा व आशा चोपड़ा आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस तरह यहां 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापिस नहीं लिया।
वार्ड नं. 12 भगवाहन से उर्मिला कांग्रेस, माधुरी भाजपा, गीतांजलि शर्मा आम आदमी पार्टी, निर्मला देवी आजद जबकि मीरा देवी ने अपना नाम वापिस ले लिया। यहां कुल 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
वार्ड नं. 13 थनेहड़ा से दीपाली जस्वाल भाजपा, प्रीतिका कांग्रेस, वीना मंगला आम आदमी पार्टी, कंचन कुमारी, रजनी शर्मा व अंजना कुमारी आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां से कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
नम्बर 14 बैहना से जगदीश कांग्रेस, कृष्ण भानू भाजपा, धनदेव, आम आदमी पार्टी तथा गुरवचन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार होंगे जबकि सिधु राम, शिव पाल, मंशा राम, जीवन सिंह, रूप सिंह, देव राज ने आज अपना नामांकन वापिस ले लिया। इस तरह अब बैहना वार्ड से चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
वार्ड नम्बर 15 दौहंदी से अजय कुमारी कांग्रेस, पूजा भाजपा, मीना देवी पत्नी गोबिन्द राम आम आदमी पार्टी तथा पिंकी कुमारी आजाद उम्मीदवार होगी जबकि मीना देवी धर्मपत्नी महन्त राम ने अपना नाम वापिस ले लिया। इस तरह अब दौंहदी वार्ड से चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं।