हरिपुरधार – सुखबिंद्र ठाकुर को प्रदेश का स्थाई अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में हरिपुरधार में कांग्रेसी नेताओ ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। रेणुका क्षेत्र के मिडिया प्रभारी बृजराज ठाकुर की अगुवाई में दर्जनो कार्यकर्ता सोमवार को हरिपुरधार में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने सुखविंद्र को स्थाई अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में बाजार में रेली निकाली और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जोन अध्यक्ष अशोक राणा, दलीप चौहान, मनोज ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, ज्ञान सिंह राणाा, रोशन शर्मा, अमीचंद राणा, अजित वर्मा, जोगेंद्र राणा, कपिल सुर्या रामभज शर्मा, विनित राणा व वल्लू समेंत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थै।
Previous Articleहिमाचल की वादियां होगी बालीवुड फिल्म के कैमरे में कैद
Next Article नाहन तहसील को मिला आधुनिक भू-अभिलेख केंद्र