हमीरपुर , 22 मार्च : जिला के शिवेन को “प्राइड ऑफ यंग हिंदोस्तान” पुरस्कार से मुम्बई में सम्मानित किया गया। शिवेन को यह सम्मान मुंबई के कल्याण में यंगिस्तान फांउडेशन द्वारा उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
भारत भर से सिर्फ 30 युवाओं को यह सम्मान मिला। 24 वर्षीय शिवेन कुमार अभी तक 18 बार रक्तदान, अंगदान के संकल्प के साथ साथ जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न तरह के जागरुकता अभियानों में भाग लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते रहते हैं, और साथ ही साथ युवाओ को भी समाज सेवा हेतु प्रेरित करते रहते हैं।
हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों में भी शिवेन कुमार ने मतदाता जागरण अभियान चलाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया था। शिवेन कुमार कविताएं भी लिखते हैं कुछ समय पहले ही उनकी एक किताब प्रकाशित हुई है जिसका विमोचन महामहिम राज्यपाल महोदय के द्वारा किया गया था।
इससे पहले भी शिवेन कुमार को समाज सेवा के लिए कई प्रादेशिक और राष्ट्रीय संस्थाएँ सम्मानित कर चुकी हैं। इससे पहले शिवेन को इंडिया स्टार पर्सनैलिटी अवार्ड, राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब यह सम्मान “प्राइड ऑफ यंग हिंदोस्तान” भी शिवेन के साथ साथ पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।