ऊना, 6 मार्च : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हजारी लाल धीमान का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। 68 वर्षीय हजारी लाल किडनी रोग से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार थे, जिनका कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में पिछले दस दिनों से उपचार चल रहा था। देहलां निवासी हजारी लाल धीमान का शनिवार को विभौर साहिब में अंतिम संस्कार होगा।
हजारी लाल धीमान के निधन पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, वित्तयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, राकेश कालिया, कुटलैहड़ ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत राणा, बीडीसी चेयरमैन जसपाल सिंह, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव राणा, देसराज गौतम, अखिल अग्निहोत्री, शोभित गौतम, इशान ओहरी, संजीव सैणी, विवेक ठाकुर, विकास सैणी सहित अन्यों ने शोक जताया है।