शिमला, 02 मार्च: हिमाचल प्रदेश में वोकेशनल शिक्षक नियमित नहीं होंगे। वर्तमान में राज्य में 554 वोकेशनल अध्यापक सेवारत हैं। इन्हें नियमित करने की कोई भी नीति सरकार के विचाराधीन नहीं है।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2021 तक सरकार ने विभिन्न व्यवसायिक विषयों के लिए 554 अध्यापकों के पद आउटसोर्स आधार पर भरे है। इन्हें हर महीने 15000 रूपए मानदेय दिया जाता है और एक वर्ष की सेवा पूरी होने पर 500 रूपए वार्षिक दी जानी निर्धारित है।
विधायक राम लाल ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा चयनित 50 में से 27 स्कूलों को कबडडी मैटस खेल से स्वास्थ्य योजना के तहत दिए गए है। इस पर 42 लाख 12 लाख रूपए व्यय किए गए है। यह बात कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 2017-18 और 2019-20 के खेल बजट से बची हुई धनराशि में से जिला स्तर के सभी उप निदेशकों को 3.16 लाख रूपए की राशि कबडडी मैट खरीदने के लिए दी गई है।