श्री रेणुका जी, 2 मार्च : क्षेत्र की नामी शख्सियत मुंशी कमल किशोर बत्रा का निधन हो गया है। इलाके में शोक की लहर है। संगड़ाह तहसील मुख्यालय में करीब 35 साल तक सेवाएं देने के दौरान दिवंगत बत्रा ने लोगों में अपनी एक खास पहचान बनाई।
ददाहू के तहसील मुख्यालय में भी अपनी सेवाएं दी थी। विनम्र, सादगी व सेवाभाव के प्रतीक दिवंगत बत्रा की पहचान एक समाजसेवी के रूप में भी थी। राजस्व विभाग में तैनाती के दौरान हरेक शख्स के कार्य को निपटाने में हर समय तैयार रहते थे। हर कोई उनकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट रहता था।
दिवंगत बत्रा के आकस्मिक निधन पर किसी को यकीन नहीं हो रहा। स्व. बत्रा के करीबी दोस्त इन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी।