संगड़ाह, 2 मार्च : कांग्रेस के 5 विधायकों के साथ धक्का मुक्की, दुर्व्यवहार व निलबंन प्रकरण को लेकर श्री रेणुका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को रोष रैली निकाली। रैस्ट हाउस संगड़ाह से मुख्य बाज़ार संगड़ाह तक रेणुका कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया।
श्री रेणुका जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सत्ता के नशे में चूर होकर कांग्रेस विधायकों के साथ दुर्व्यवहार, बदतमीजी व धक्का मुक्की की गई वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है । बीजेपी के विधायक व मंत्री कांग्रेस विधायकों को सरेआम धक्के देते हुए दिखाई देते है। उसके व बावजूद भी 5 कांग्रेस विधायकों को निलंबित किया जाता है, यह सरासर गलत है जिसका रेणुका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।
तपेन्द्र चौहान ने संगड़ाह मुख्य बाजार में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायको का अपमान सहन नही किया जाएगा और 5 कांग्रेस विधायको निलबंन भाजपा सरकार व विधानसभा अध्यक्ष की तानाशाही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सुनियोजित तरीके से कांग्रेस विधायकों का अपमान किया है, जो कि विधानसभा की गरिमा के खिलाफ है।
इस दौरान पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम ठाकुर पूर्व कांग्रेस कमेटी सचिव बृजराज ठाकुर पूर्व अध्यक्ष दलीप सिंह, जिला सचिव अशोक ठाकुर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष दलीप चौहान, जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, स्वर्ण नेगी, हरिंदर शर्मा, अनिल शर्मा, कुशल सिंह तोमर, मोहन शर्मा, यशवंत ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर, प्रधान वीरेन्द्र ठाकुर, प्रधान मिंटू ठाकुर, बीडीसी सदस्य तेजिंदर कमल, रेणुका युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान, जोगीराम शर्मा, मोहन कन्याल, निकाराम शर्मा, राम रतन चौहान, सतीश्वर शर्मा, दुर्गा राम, राम कुमार, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष संजय ठाकुर, एनएसयूआई कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।