मंडी, 1 मार्च : 12 मार्च 2021 से 18 मार्च तक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान होने वाले देवता मेले में इस बार जिला के दो प्राचीन देवता कई वर्षों के बाद शिरकत करने वाले हैं। इनमें जंजैहली की देवी वायला की गुसैण 99 वर्षों के बाद तो औट के देव खमराधा मार्कंडेय 57 वर्षों के बाद मंडी मेले में शरीक होंगे।
इस बारे मे जानकारी देते हुए मंडी जिला सर्व देवता सेवा समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा ने बताया कि यह दोनों प्राचीन और रियासत काल के देवता हैं जिन्हें हर बार शिवरात्रि मेले में आने के लिए निमंत्रण भी भेजा जाता रहा है लेकिन इस बार इन प्राचीन देवताओं ने मंडी मेले में आने के लिए हामी भरी है।
उन्होंने बताया कि इस बारे में देवताओं के कारदारों से बात हो गई है, जिसके लिए सर्व देवता समिति मंडी ने देवताओं के मंडी आगमन का स्वागत किया है।
https://youtu.be/607eGJqU4rA