नाहन: पशु क्रूरता निवारण संस्था के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मण्डल ने कहा कि पशुओं पर अत्याचार करना अपराध है। उन्होंने बताया कि पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण संस्था पशुओं, पक्षियों व अन्य जंतुओं पर अत्याचार को रोकने में हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उददेश्य है कि शाकाहार का प्रचार.प्रसार, मांस निर्यात पर प्रतिबन्ध लगवानाए शिकार व वन्य जीवों के व्यापार पर रोक लगवाना व उन्हें मुक्त करवाकर प्राकृतिक वातावरण में सरंक्षण दिलवाना शामिल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित मां बाला सुन्दरी गौ सदन में आवारा पशुओं को रखा जा रहा है जहां पर उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास द्वारा गौसदन में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि गौ सदन की जरूरतों को पूरा करने के लिए समितियों का गठन किया गया है जिनके द्वारा गौ सदन में पडऩे वाली आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ सदन की सुरक्षा के लिए गौ सदन के चारों और चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशुओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा जख्मी पशुओं का ईलाज इस गौसदन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता निवारण संस्था की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए उप समितियों का गठन करें ताकि इसका संचालन ठीक प्रकार से किया जा सके। इस अवसर पर समिति की सदस्य सचिव डॉ0 निरू शबनम, एएसपी भगत सिंह, समिति के सदस्य अमृत लाल गर्ग, संजीव शर्मा, राजेन्द्र बंसल, डॉ0 सुरेश जोशी,महबूब, अजय गर्ग, यूएस ठाकुर, ए0के0 अग्रवाल, एस0के0 गौतम, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Latest
- वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से न निकले तो उंगली टेढ़ी करना भी जानता हूं
- सोलन : गहने व नकदी चोरी के मामले में युवक काबू, CCTV ने निभाया अहम रोल
- अरब सागर में 173 KG नशीले पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नाव जब्त, दो गिरफ्तार
- IAS बन समाज सेवा करना है नादौन की शालिनी का सपना, आर्ट्स में तृतीय स्थान…
- ऊना : कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, FIR