• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / वेतन न मिलने से खफा हुए HRTC कर्मचारी, सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी 

वेतन न मिलने से खफा हुए HRTC कर्मचारी, सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी 

February 9, 2021 by नितेश सैनी Leave a Comment

सुंदरनगर , 9 फरवरी : हिमाचल परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारी समय पर वेतन नहीं मिलने पर एचआरटीसी प्रबंधन से खफा हो गए हैं। इसके तहत कर्मचारी महासंघ संघ (इंटक) और मज़दूर संघ ने समय पर वेतन नहीं मिलने पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि प्रदेश कर्मचारियों द्वारा मेहनत कर प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग को हर माह करोड़ों रुपये कमा कर दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें समय पर वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन ना मिलने के कारण उन्हें और उनके परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन विभाग से मांग की है कि उन्हें मिलने वाला वेतन हर माह के पहले सप्ताह में दिए जाए,जिससे वह अपना और अपने परिवार का गुजारा कर सके।वेतन न मिलने से खफा हुए HRTC कर्मचारी, सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी 

इंटक इकाई सुंदरनगर के महामंत्री धनी राम का कहना है कि कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन हर महीने की 20 तारीख के बाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को वेतन माह के पहले सप्ताह में दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की टीएमपीए परिचालको को हर महीने मात्र 5500 रूपये वेतन दिया जा रहा है जिसे दिहाड़ी के हिसाब से देखा जाए तो मात्र 183 रुपए बन रहा है।

उन्होंने कहा की यह दिहाड़ी सरकारी व मनरेगा दिहाड़ी से भी कम है। उन्होंने कहा कि पिस मिल कर्मचारियों को अनुबंध पॉलिसी में लाया जाए और 3 वर्ष के उपरांत नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं देगी तो प्रदेश कार्यकारिणी से संपर्क कर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश सचिव चमन लाल ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन 20 तारीख के बाद दिया जा रहा है उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी कर्मचारियों को अन्य विभागों की तर्ज पर माह की पहली तारीख को वेतन जाना चाहिए। ताकि वह अपना और अपने परिवार का गुजारा कर सके।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news, Mandi news in hindi



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन रखने के शौकीन हैं यूसुफ

दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन रखने के शौकीन हैं यूसुफ

नई दिल्ली, 28 फरवरी : इसे शौक कहा जाए, इसे धुन कहा जाए, इसे लगन कहा जाए या कुछ और। पटना के सयैद रुमानुल फैजी यूसुफ को पुराने सिक्के इकट्ठा करने का शौक है। उनके पास प्राचीन काल से लेकर अब तक के करीब 7000 से अधिक सिक्के मौजूद हैं। यूसुफ ने विभिन्न देशों के दुर्लभ […]

'हाल-ए-ताजमहल' : कोविड-19 के बाद जानें कितना बदला ताज...

गंदे पानी से पैदा कीड़ों से ताजमहल की सुंदरता पर असर, जानिए कैसे 

नई दिल्ली/आगरा, 28 फरवरी : यमुना में सीधे गिर रहे नालों और बढ़ती गंदगी से ताजमहल की सुंदरता पर असर पड़ रहा है। पर्यावरणविद अधिवक्ता एमसी मेहता और नेशनल इन्वायरमेंटल इंजीनियरिग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) के चेयरमैन डॉ. एसके गोयल ने एएसआई के अधिकारियों के साथ शनिवार को ताजमहल का दौरा किया। इस दौरान ताज ईस्ट ड्रेन […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन रखने के शौकीन हैं यूसुफ
  • #Himachal : एक मंदिर जहां पानी की बूंदे गिरने से बनता है शिवलिंग, बारिश के लिए निभाई गई ये रिवायत…  
  • गंदे पानी से पैदा कीड़ों से ताजमहल की सुंदरता पर असर, जानिए कैसे 
  • NHPC में सवा करोड के उपकरण चोरी घोटाले में चार अधिकारी गिरफ्तार 
  • सिरमौर: तीन किलोमीटर दूर से ढोना पड़ता है पानी, पशु मर रहे प्यासे…ग्रामीणों ने दिया धरना 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021