• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / 1 से 7 फरवरी… कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल

1 से 7 फरवरी… कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल

January 31, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नववर्ष के दूसरे महीने के पहले सप्ताह में हम फिर आपके लिए लाए हैं, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है। आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरीपेशा वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक जीवन ठीकठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक जातकों के लिए लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।1 से 7 फरवरी... कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ लग्नराशि : सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सुखों में बढ़ोतरी होगी। भाइयों से मनमुटाव रह सकता है। माता से लाभ मिल सकता है। मकान व जमीन से संबंधित कार्यो में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पैसों को लेकर समस्या कम हो सकती है। मन में अज्ञात भय बने रहने से परेशानी हो सकती है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह माता और पारिवारिक लोगों में से किसी के साथ बहस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर भी अपना ध्यान रखें। शत्रुओं से धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की तरफ से खुशियां मिल सकती हैं। भाइयों की मदद से आपके कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो जाएंगे।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह धन आगमन के नए श्रोत बन सकते हैं तथा कई प्रकार का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को रुकावटों के बाद सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा तथा व्यापारी वर्ग के जातकों को अचानक किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। नकारात्मक विचार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दे सकते हैं।

सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते पुराने अटके कार्यो में सफलता की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। भाग्य का पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा, जिसके चलते कम मेहनत में अधिक फायदा की मिल सकती है। गाड़ी, वाहन इत्यादि चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। सिरदर्द व पेट की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुल सकते हैं।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह अधिक यात्राएं करने से शारीरिक परेशानी रह सकती है। पराक्रम में वृद्धि होने से तथा भाग्य का साथ मिलने से आप कई कार्यो में सफलता पा सकते हैं। माता को पैरों से संबंधित परेशानी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों तथा उसके लिए भटक रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। धन लाभ से साथ-साथ खर्च भी बना रह सकता है।

तुला लग्नराशि : इस हफ्ते आपको अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी तथा आसपास के लोग आपसे सलाह-मशविरा ले सकते हैं। किसी कार्य को लेकर आपकी प्रसद्धि के योग बन सकते हैं। नौकरी-पेशा लोगों का अपने कार्यक्षेत्र में मन में भटकाव वाली स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यात्राएं हो सकती हैं तथा खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक लग्नराशि : इस हफ्ते नौकरी संबंधी किसी तरह की अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार से वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के अंत में किसी तरह की कामयाबी मिलने से मन प्रसन्न होगा। छात्रों के लिए यह हफ्ता सफलता वाला रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु लग्नराशि : इस हफ्ते नौकरी कर रहे जातक को पदोन्नति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। हाथ आए मौकों को न जाने दें। आप अपने सभी कार्य सूझ और बौद्धिक चतुराई के साथ पूर्ण करेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में आप आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम बना रह सकता है।

मकर लग्नराशि : इस हफ्ते भाग्य आपको हर मुश्किल स्थिति में सफलता दिलाएगा। अचानक धन लाभ होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। धन खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी तथा संतान को लेकर कोई तकलीफ बनी रह सकती है। हड्डियों तथा मांसपेशियों की तकलीफ हो सकती है। क्रोध से बचें।

कुंभ लग्नराशि : इस हफ्ते नौकरी से संबंधित कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को निपटाने के लिए अच्छा समय है। अहंकार से बचें, अन्यथा अपना नुकसान कर बैठेंगे। रुके धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य तकलीफ दे सकता है, अत: खानपान पर ध्यान रखें। यात्रा बनी रह सकती है। धन का व्यय सोच-विचार कर करें।

मीन लग्नराशि : इस हफ्ते आपको व्यर्थ की यात्रा तथा खर्चो से परेशानी मिल सकती है। धन लाभ में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग को किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। सुखों में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक सहयोग के मिलने से कोई पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। आलस्य के चलते आपके कार्यो में अवरोध आ सकता है।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

Filed Under: नेशनल, हिमाचल प्रदेश



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

नई दिल्ली, 27 फरवरी :  टीम इंडिया के ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। युसूफ ने 24 सितंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में पदार्पण किया था। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 10 जून 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया। टीम इंडिया […]

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली, 26 फरवरी : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज तथा रणजी में कर्नाटक की कप्तानी करने वाले विनय कुमार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 37 वर्षीय कुमार ने भारत के लिए 31 वनडे, 9 टी20 और 1 टेस्ट मैच खेला है। वनडे में उनका आखिरी मैच […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • #Himachal : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म पर 2 युवकों को 20 साल, एक को 10 साल का कठोर कारावास
  • जंगल की चिंगारी से भड़की आग, अढाई मंजिला मकान जलकर राख
  • कुल्लू में डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार 
  • यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
  • चौगान की सुंदरता बनाए रखने को डीसी ने मांगा जन सहयोग…शहरवासियों से श्रमदान की अपील 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021