• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश-बर्फबारी, आकाशीय बिजली गिरने का अंदेशा

हिमाचल में फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश-बर्फबारी, आकाशीय बिजली गिरने का अंदेशा

January 30, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 30 जनवरी : फरवरी के पहले हफ्ते समूचा हिमाचल प्रदेश शीतलहर की जबरदस्त चपेट में आने वाला है। मौसम विभाग ने 2 से 5 फरवरी तक राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 3 फरवरी को मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अंदेशा है। इसे लेकर छह जिलों हमीरपुर, बिलासपुर व उना सहित कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के मैदानी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

     मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 2 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। 2 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा व कुल्लू जिलों के अधिक उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। ये सिलसिला 5 फरवरी तक जारी रहेगा। 3, 4 व 5 फरवरी को मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। इस दौरान पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली व डल्हौजी जैसे विख्यात पर्यटन स्थलों में भी बर्फबारी होने के आसार हैं। ऐसे में इन पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का नजारा देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी उमड़ सकते हैं। 3 फरवरी को मैदानी हिस्सों में गरज के साथ तेज बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 

     मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि रात के समय ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य के छह शहरों में शुक्रवार की रात्रि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलंग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा में -3.2 डिग्री, मनाली में -1.4 डिग्री, कुफरी में -0.6 डिग्री, मंडी व सोलन में शून्य डिग्री, सुंदरनगर व भुंतर में 0.1 डिग्री, पालमपुर में 0.7 डिग्री, डल्हौजी में 1.1 डिग्री, चंबा व उना में 1.4 डिग्री, शिमला में 2.1 डिग्री, धर्मशाला में 2.6 डिग्री, हमीरपुर में 2.8 डिग्री, बिलासपुर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, himachal weather news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन के उत्तर-पूर्व में काली का प्राचीन मंदिर, जानिए किसने करवाया था निर्माण, कहां से आई मूर्ति
  •  बडू साहिब में छात्राओं के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी, 7 नए मामले 
  • पंजाब के शहरों में लगा नाईट कर्फ्यू
  • बिलासपुर में दो युवक 13.53 ग्राम चिट्टे सहित काबू 
  • ऊना : दो दिनों से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, ढूंढने में करे मदद

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021