• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : 50 वर्षीय शख्स ने पेड़ से लटक कर दी जान, सुसाइड नोट…

ऊना : 50 वर्षीय शख्स ने पेड़ से लटक कर दी जान, सुसाइड नोट…

January 28, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

ऊना, 28 जनवरी : पुलिस थाना हरोली के तहत सलोह में 50 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जिसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिस पर मृतक व्यक्ति ने अपने हस्ताक्षर करके आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान रणजोध पुत्र साधा राम निवासी सलोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऊना : 50 वर्षीय शख्स ने पेड़ से लटक कर दी जान, सुसाइड नोट...
                    शव की जांच करता पुलिस कर्मी

जानकारी के अनुसार रणजोध 26 जनवरी को अपने घरवालों को बिना बताए ही कही चला गया था। जिस पर परिजनों ने व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में भी दर्ज करवाई थी। वही व्यक्ति देर शाम वापिस अपने घर आ गया था। इस सारे घटनाक्रम के एक दिन बाद वीरवार को व्यक्ति का शव घर से लगभग 250 मीटर की दूरी पर ही पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही हरोली पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार व पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को पेड़ से नीचे उताकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

इस बारे में स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान दविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने जब व्यक्ति के आज सुबह दोबारा कही चले जाने के बारे में बताया, तो गांव के युवकों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। युवकों ने तलाशी के दौरान व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया। बताया जा रहा है कि मृतक फिलहाल खेती का कार्य कर रहा था। हरोली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि व्यक्ति ने घर से 250 मीटर की दूरी पर जाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। इस बारे में मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Una News in Hindi



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • कंगना ने स्मूदी की तस्वीर साझा की, हो गईं ट्रोल
  • नादौन के गांव से 28 वर्षीय युवक लापता…ढूढ़ने में करें परिजनों की मदद
  • आंध्र प्रदेश में 3,000 किलो गांजा बरामद, कीमत 80 लाख
  • मंडी शहर के जसप्रीत पॉल ने जीती राष्ट्रीय वर्चुअल साइकलिंग प्रतियोगिता
  • किन्नौर : आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगें कार्यकर्ताओं के पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार…

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021