• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / नारकंडा में कार दुर्घटनाग्रस्त, युवती सहित 24 से 26 साल के 3 पर्यटकों  की मौत…2 घायल

नारकंडा में कार दुर्घटनाग्रस्त, युवती सहित 24 से 26 साल के 3 पर्यटकों  की मौत…2 घायल

January 25, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 25 जनवरी :  विख्यात पर्यटन स्थल नारकंडा में सोमवार देर शाम पर्यटकों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 5 पर्यटक सवार थे। हादसे में युवती समेत 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हुए। दोनों को आईजीएमसी रैफर किया गया है। हादसे का शिकार हुए ये सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं और गुड़गांव में निजी कंपनी में कार्यरत थे। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय ईशांक शर्मा, 26 वर्षीय गौरव और 26 वर्षीय रश्मि शर्मा के रूप में हुई है। घायलों में यमिन्नौर रितिका शामिल हैं। कार को ईशांक शर्मा चला रहा था।नारकंडा में कार दुर्घटनाग्रस्त, युवती सहित 24 से 26 साल के 3 पर्यटकों  की मौत...2 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी दिल्ली से आने के बाद शिमला के एक होटल में ठहरे थे। पिछले कल नारकंडा घूमने के पश्चात वे शिमला लौट रहे थे कि नारकंडा से आधा किलोमीटर आगे डोगरा सब्जी मंडी के पास इनकी कार (DL- 10CB-8018) करीब 250 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। पुलिस को जब हादसे की सूचना मिली, तो तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया गया।  3 लोग घटनास्थल पर मृत मिले। दो को घायल अवस्था में रेस्कयू किया गया।
डीएसपी रामपुर चन्द्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवो का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दो घायल आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं और इनकी हालत खतरे से बाहर है। कुमारसेन पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

शिमला : पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में गलत सवाल का कृपांक अंक

दिल्ली में कक्षा 3 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों की नहीं होगी परीक्षाएं

नई दिल्ली, 25 फरवरी : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में कक्षा 3 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों को वार्षिक परीक्षाएं नहीं देनी होगी। दिल्ली सरकार ने यह फैसला दिल्ली के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए किया है। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त […]

कोरोना की चुनौती : CBSE के सिलेबस में होगी कटौती

दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए CBSE ने घटाया सिलेबस

नई दिल्ली, 24 फरवरी : सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के छात्रों को राहत देते हुए सामाजिक विज्ञान सिलेबस कम कर दिया है। सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की सहूलियत के मद्देनजर सिलेबस में यह कटौती की है। रिवाइज्ड किया गया सिलेबस सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 10वीं कक्षा में […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • नाहन : प्लीज, लौटा दो मेरा पर्स, चौगान के पास हुआ है गुम…
  • नालागढ़ में मोबाइल डीजल पंप, जहां मर्जी वहीं भरवाओ तेल…   
  • गाड़ी की डैशबोर्ड में छुपा कर ले जा रहे थे चिट्टा, पुलिस ने किया काबू 
  • #HPSSC : पोस्ट कोड 763 की लिखित परीक्षा का नतीजा जारी, क्लिक पर उपलब्ध…
  • हिमाचल में यहां सड़क निर्माण के विरोध में महिलाओं ने पीटा SDO… 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021