• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / हिमाचल में 3615 में से 1828 होंगी महिला प्रधान, ये है आंकड़े…  

हिमाचल में 3615 में से 1828 होंगी महिला प्रधान, ये है आंकड़े…  

January 16, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 16 जनवरी:  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यहां बताया कि प्रदेश में कुल 3615 ग्रामीण पंचायतों के प्रधानों में से 1828 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन आरक्षित पदों में से 479 पद अनुसूचित जाति महिलाओं, 143 पद अनुसूचित जनजाति महिलाओं, 133 पद अनुसूचित पिछड़ा वर्ग महिलाओं तथा 1073 पद सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में कम से कम 1828 पंचायतों की बागडोर महिलाओं के हाथ में होंगी। महिलाएं अनारक्षित पदों पर भी जीतने में सक्षम है, जिसके पश्चात् चुनाव के बाद इन आंकड़ों में वृद्धि की सम्भावना है।

        वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि इसी प्रकार ग्राम पंचायत के कुल 21400 वार्डों में से 12422 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है, जो लगभग 58 प्रतिशत बनते है। इन 12422 वार्डों में 3682 वार्ड अनुसूचित जाति महिलाओं, 928 वार्ड अनुसूचित जानजाति महिलाओं तथा 7810 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।हिमाचल में 3615 में से 1828 होंगी महिला प्रधान, ये है आंकड़े...  

     ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्रधानों, वार्ड सदस्यों, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के 28.92 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 6.90 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, 6.85 प्रतिशत पिछड़े वर्ग तथा 56.56 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

    वीरेन्द्र कंवर ने प्रदेश की जनता से आहवान किया कि आने वाले पंचायती चुनावों में स्वच्छ छवि तथा ईमानदार उम्मीदवार को विजयी बनाए और सभी मतदाता कोरोना-19 के सम्बन्ध में केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का आवश्य प्रयोग करें।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Shimla News



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • हैरिटेज धरोहर पक्का तालाब के किनारे रहा करता था रंगड लुटेरा, ये थी वजह….
  • बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अनुराग कश्यप, तापसी, विकास बहल के ठिकानों पर आयकर के छापे 
  • विधानसभा : सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 243.21 करोड जारी 
  • विधानसभा : हिमाचल में उत्तराखंड की तर्ज पर होगा जड़ी-बूटियों का संग्रह
  • Himachal : आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाली फेक ID पर मामला दर्ज, हैडक्वार्टर से मांगा IP एड्रेस…

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021