नाहन, 27 दिसंबर: पिछले कुछ दिनों में यूनाइटेड किंगडम (UK) से सिरमौर में 10 लोगों के पहुंचने की जानकारी प्रशासन को मिली है। इसमें से 3 का पता लगाया जा चुका है। जबकि 7 व्यक्तियों की जानकारी नहीं मिली है। प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक तीन व्यक्तियों का टैस्ट कर लिया गया है। इसमें दो व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जबकि एक की रिपोर्ट रविवार शाम तक आने की उम्मीद है। इसी बीच प्रशासन ने सात व्यक्तियों को स्वेच्छा से आगे आने की अपील की है। ताकि जल्द में उनके टैस्ट करवाए जा सकें।
ग़ौरतलब है कि ऊना में भी ब्रिटेन से आए लोगों को लेकर जिला प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ऊना में अलग-अलग स्थानों पर ब्रिटेन से करीब पांच लोग आए हैं। जिनमें से एक व्यक्ति वापस ब्रिटेन के लिए लौट गया है। ब्रिटेन में फैले संक्रमण को लेकर लोगों में हड़कंप मचा है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी ब्रिटेन से आए लोगों का पता लगाकर उनके सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज रहे हैं।