रामपुर बुशहर, 20 दिसंबर : शिमला के तहत गोपालपुर पंचायत के सनारसा गांव में लोगो को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को प्राकृतिक खेती के साथ-साथ मिश्रित फसलें कैसे तैयार की जा सकती है बताया गया। लोगो को गाय के गोबर व् गोत्र का उपयोग कर जैविक दवाइयां बनाने की विधियां भी बताई गई।
शिविर में लोगो को कृषि विभाग के आत्मा परियोजना के विशेषज्ञों ने जीवा अमृत, वीजा अमृत ,घन वीजा अमृत व् ब्रह्मास्त्र आदि कैसे बनाया जाता है लोगो को सिखाया। लोगो को बताया की प्राकृतिक खेती करना निरोग जीवन के लिए आवश्यक है।
सनारसा गाँव की मधुमिता शर्मा ने बताया कि शिविर के माध्यम से बताया गया कि कैसे जीवा अमृत तथा पौधों के लिए पेस्ट आदि बनाए जा सकते हैं। यह भी बताया की पहाड़ी भारतीय गाय का खेती और मानव जीवन के लिए क्या महत्व है।