कालाअंब, 18 दिसंबर : औद्योगिक क्षेत्र के साथ सटे त्रिलोकपुर इलाके में वन व खनन विभाग ने अवैध डंपिंग व खनन पर संयुक्त तौर पर कार्रवाई की है। खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन पर 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया, जबकि वन विभाग ने अवैध डंपिंग पर 57,500 का जुर्माना वसूल किया। इस टीम में वनरक्षक बलबीर सिंह, अनिल कुमार, विशाल कुमार, विनोद कुमार, संजीव के अलावा नायब सिंह भी शामिल थे। सहायक अरण्यपाल वेद प्रकाश ने पुष्टि की है।
उधर, इस मामले से जुुड़ी एक अन्य जानकारी के मुताबिक चूड़न मौजा में लोगों द्वारा करीब एक बीघा भूमि में अवैध खनन किया जा रहा था। इसके बाद जमीन की निशानदेही का अनुमोदन भी किया गया।