शिमला, 17 दिसंबर : हिमाचल में स्थानीय निकायों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच शहरी विकास विभाग ने नगर परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण को लेकर भी अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के सचिव के स्तर पर अधिसूचना जारी की गई है। 6 स्थानीय निकायों को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पांच के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति वर्ग में आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए एक पद आरक्षित हुआ है, जबकि सामान्य पद की महिलाओं के लिए 21 स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद को रिजर्व किया गया है।
अनुसूचित जाति का ये है आरक्षण…
नगर पंचायत बैजनाथ, आनी व निरमंड को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा नाहन नगर परिषद भी एससी महिला के लिए आरक्षित हुई है। नगर पंचायत कंडाघाट व नगर पंचायत अंब के अध्यक्ष पद को भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किए हैं। उधर, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नगर परिषद सुजानपुर टीहरा, नगर परिषद ज्वाली, नगर परिषद सरकाघाट, नगर पंचायत चैपाल व नगर परिषद संतोषगढ़ को आरक्षित किया गया है।
अनुसूचित जनजाति…
नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
सामान्य वर्ग की महिलाएं…
नगर परिषद घुमारवीं, नगर परिषद नैनादेवी, नगर पंचायत तलाई, नगर पंचायत चावरी, नगर पंचायत भोटा, नगर परिषद देहरा, नगर परिषद कांगड़ा, नगर पंचायत शाहपुर, नगर पंचायत बंजार, नगर पंचायत भुंतर, नगर परिषद जोगिंद्रनगर, नगर पंचायत करसोग, नगर परिषद नेरचैक, नगर पंचायत रिवाल्सर, नगर पंचायत चिडगांव, नगर पंचायत नेरवा, नगर परिषद रामपुर, नगर पंचायत राजगढ, नगर परिषद नालागढ़, नगर परिषद महैतपुर व नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष पदों को सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।