सोलन, 17 दिसंबर : देवभूमि अपनी सांस्कृतिक परंपरा के लिए जाना जाता है। देश और विदेशों में हिमाचल की सांस्कृतिक परंपराएं एक अलग पहचान छोड़ती है। बात अगर हिमाचल की हो तो पहाड़ी नाटी का हर कोई दीवाना है। वहीं इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना की छात्रा का सिरमौरी नाटी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दक्षिण अफ्रिकी मूल की तीनों युवतियों नाटी सिरमौर वाली ए पर मस्ती में झूमते नजर आ रही हैं।
https://youtu.be/qo_gmRa15zY
विदेशी युवतियों को पहाड़ी संस्कृति में रंगा देखकर सोशल मीडिया पर लोग हिमाचली होने पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फेसबुक पर लोग इसे शेयर कर खूब लाइक्स दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से संबंध रखने वाली छात्राएं नौणी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के बाद अपने देश वापस लौटी हैं। वापस लौटने के बाद भी वे हिमाचल में बिताए पलों, यहां की संस्कृति व नृत्य को नहीं भूली हैं।