मंडी, 11 दिसंबर : जिला के बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गागल रोड पर एक आवारा बैल के हमले से 79 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान धनी देवी पत्नी परस राम निवासी गांव बगला बल्ह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला चक्कर के नजदीक गागल रोड पर अपने बेटे के साथ पशु चराने ले जा रही थी तो अचानक एक बैल ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नागरिक अस्पताल मंडी रैफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल पटियाल ने की है।