हमीरपुर, 4 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने पोस्ट कोड संख्या 771 (Post Code-771) के तहत इलैक्ट्रिकल टैक्नीशियन के चार पदों की छंटनी परीक्षा का नतीजा जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आयोग को 1386 आवदेन प्राप्त हुए थे। इसमें से 955 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। छंटनी परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को किया गया था। इसमें 556 ने हिस्सा लिया था। आयोग के सचिव डाॅ. जितेंद्र कंवर के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों की मूल्यांकन प्रक्रिया को 16 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 15 अंकों की होगी।
771000038 | 771000045 | 771000062 | 771000143 | 771000155 | 771000306 |
771000503 | 771000506 | 771000519 | 771000648 | 771000653 | 771000721 |
771000774 | 771000878 | 771000946 | |||
TOTAL=15 CANDIDATES |