नाहन, 29 नवंबर : रविवार को यशवंत विहार कल्याण समिति के चुनाव संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र हिंदुस्तानी को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जबकि गीताराम तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो संजय ठाकुर को महासचिव चुना गया। इससे पूर्व समिति के पूर्व अध्यक्ष द्वारा समिति में कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखा गया। इस दौरान यशवंत विहार कॉलोनी के विकास को लेकर सुरेंद्र हिंदुस्तानी के द्वारा एक विजन डॉक्यूमेंट भी रखा गया।
बैठक में सीवरेज, बच्चों के खेलने का पार्क, रिटेनिंग वॉल, बिजली के पोल व सफाई आदि के मुद्दों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बड़ी बात यह भी रही कि इस बार बैठक में कॉलोनी के हर परिवार ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बता दें कि पूर्व अध्यक्ष रहे राकेश शर्मा के प्रयास भी काफी सराहनीय रहे हैं। वही सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने विश्वास दिलाया कि पूरी निष्ठा के साथ अपने पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को साथ लेकर गैर राजनीतिक रूप से काम करते हुए कॉलोनी के विकासात्मक कार्यों को आगे लेकर जाएंगे।
आज संपन्न हुए चुनाव में विद्या दत्त शर्मा, बलबीर शर्मा, विजय पुंडीर, हर्ष मणि, विनोद कंठ को समिति का उपाध्यक्ष, प्रवीण अंगिरस को कोषा अध्यक्ष चुना गया। नवगठित समिति में भवानी भगत को सह सचिव, तथा कृष्ण शर्मा को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के संरक्षक के रूप में राजीव गुप्ता के नाम पर सहमति बनी। नवगठित समिति में इस बार भंडार संरक्षक का पद सृजित करते हुए नरेंद्र मोहिल को यह दायित्व सौंपा गया है।
चंद्र मोहन शर्मा को विधि विभाग दिया गया है। शैलेश सैनी को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजेश तोमर लायक राम शर्मा, एयर वेटरन एलआर शर्मा व पीडी जोशी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।