चंबा, 21 नवंबर: जनपद में 24 घंटे के भीतर चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 29 पहुंच गया है। मृतक में पुखरी ब्लॉक के राजपुरा के गांव धार से 77 वर्षीय बुजुर्ग है। जिन्हे होम आइसोलेट किया गया था। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं बाथरी के सुकड़ाई बांई में 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक कुछ समय से उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित था। उपचार के दौरान व्यक्ति का कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसकी रिर्पोट पाई गई थी। वहीं किहार ब्लॉक के भलेई में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत भी कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। महिला को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ थी। जिन्हे तबीयत में सुधार न होने पर महिला को टांडा रैफर कर दिया। लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया।
बनगोटू से 70 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को बीते कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत पेश आ रही थी। जिसके बाद व्यक्ति को चंबा से टांडा रैफर किया गया था। जिसके बाद वहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने सहित अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके। लेकिन, कई लोग इन दिशा-निर्देशों का पालन करने से गुरेज कर रहे हैं। जहां, कई लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि बाजार में निकलते समय मुंह पर मास्क तक नहीं पहन रहे हैं।