शिमला, 19 नवंबर : हिमाचल प्रदेश मे सामान्य तबादलों पर रोक को सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से गुरुवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आगामी आदेशों तक रोक जारी रहेगी। अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद ही उनके आदेश से सामान्य तबादले होंगे। यह आदेश प्रदेश सरकार के सभी विभागों, निगमों व बोर्ड के कर्मचारियों पर लागू होंगे।
अधिसूचना में कहा गया है कि पदाेन्नतियों के बाद खाली पोस्ट और दुर्गम क्षेत्रों सहित कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के लिए तबादले जारी रहेंगे, लेकिन इनके लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी अनिवार्य रहेगी।
समझा जाता है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप और दफ्तरों में बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए इस तरह के आदेश को लागू किया गया है। हिमाचल प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में पौने दो लाख कर्मचारी सेवारत हैं।