शिमला, 08 नवंबर : रोहड़ू उपमंडल के हाटकोटी में 13 वर्षीय बालक की रविवार को पब्बर नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कोटखाई के कलबोग निवासी चंद्रमोहन अपनी पत्नी व दो बेटों संग माथा टेकने हाटकोटी मंदिर आये थे। दिन में 11 बजे के करीब वे मंदिर में थे, तो दोनों नाबालिग बेटे पास लगती पब्बर नदी में मस्ती करने पहुंच गए। जानकारी अनुसार बड़ा भाई अर्नव नदी में एक पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी खींचने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गया तथा नदी के तेज बहाव में बह गया।
इस घटना से उसके भाई के होश उड़ गए और वह भागता हुआ हाटकोटी मंदिर पहुंचा और माता-पिता को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोग, पुलिस के जवान मौके पर जमा हो गए और गोताखोरों की मदद से लापता किशोर की तलाश शुरू हुई। घटनास्थल से 300 मीटर दूर किशोर का शव बरामद हुआ। इस घटना से उसके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, जुब्बल पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर किया है। एसएचओ जुब्बल नरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा