केलांग 4 नवंबर : हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ राम लाल मार्कंडेय के पिता भाग दास का आज उनके घर उदयपुर में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे उनका जन्म 1928 में हुआ था, वे अपने पीछे धर्म पत्नी व छ: पुत्रों का परिवार छोड़ गए। मंत्री डॉ रामलाल मार्कण्डेय उनके ज्येष्ठ पुत्र हैं। भाग दास अपने जीवन में सात सालों तक उदयपुर पंचायत के प्रधान भी रहे। मिलनसार प्रकृति के भाग दास हमेशा ही सामुदायिक व सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे। उनके निधन से समूचे लाहौल-स्पीति में शोक की लहर दौड़ गई है।
वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी डॉ राम लाल मार्कंडेय के पिता भाग दास के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा की “प्रदेश मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी डॉ० रामलाल मारकंडा जी के पूज्य पिता जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक ग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।