नाहन, 29 अक्टूबर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल की कार्यकारिणी में कौलावालांभूड पंचायत के नेरो गांव के रहने वाले सुमित राजपूत को प्रदेश का सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर सुमित राजपूत ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसकी कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के अलावा पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने कमान सौंपी है। उनके मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे।