बिलासपुर, 28 अक्टूबर : शहर के एक सेक्टर में रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीडित महिला ने बताया कि डियारा सेक्टर का एक व्यक्ति उनके घर में पिछले तीन वर्ष से रह रहा था। उस व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देता रहा है और उसकी अस्मत को लूटता रहा।
जिसके चलते उसके दस माह पहले एक बच्चा भी हो गया। लेकिन बाद में उस व्यक्ति ने शादी से इंकार कर दिया। पीडित महिला ने आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।