कुल्लू, 22 अक्तूबर : निरमंडल के आर्मी कैंपस आवेरी पट्टी में सेना के सूबेदार की हृदय गति रूकने के चलते अचानक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबेदार पिछले कछ समय से हृदय रोग से ग्रस्त थे। आज सुबह जब देखा तो वह मृत पाए गए। चिकित्सकों द्वारा जांच करने पर पाया गया कि मृत्यु ह्रदय गति रुकने के कारण हुई है। इनकी मृत्यु पर किसी ने किसी किस्म का कोई शक नहीं जताया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सूबेदार अंवेश कुमार पुत्र भगवत सिंह निवासी अजनी, सुराई जिला वैशाली बिहार के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि सेना के सुबेदार की हृदय गति रूकने के चलते मौत हुई है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
Latest
- हिमाचल चुनाव के दौरान 25 हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा, बाहरी राज्यों से भी आएगी फोर्स
- राहुल गांधी, ओम बिड़ला, हेमा मालिनी, गजेंद्र शेखावत व शशि थरूर के भाग्य EVM में कैद
- राज्यपाल ने पेंशनर कल्याण संघ की ‘स्मारिका’ का किया विमोचन
- शिमला में आर्ट फेस्टिवल का आगाज, देश विदेश के चित्रकारों सहित स्कूली बच्चे ले रहे हिस्सा
- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पुलिस कर्मियों को प्रदान किए सड़क सुरक्षा पुरस्कार