ऊना, 18 अक्तूबर : उपमंडल अम्ब के तहत हम्बोली गांव में एक 55 वर्षीय चालक ने अपने घर के पास ही सुनसान रास्ते के किनारे चोई में एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। फंदे से लटका हुआ शव पूरी तरह से सड-गल चुका था। मृतक की पहचान सुभाष चंद पुत्र करतार चंद निवासी हम्बोली के रूप में हुई है। उधर, मामले की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मृतक शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से चालक था और वह आजकल गगरेट में किसी का ट्रक चलाता था। इसका पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटियां 80 वर्षीय वृद्ध मां भी हैं। गत शुक्रवार को वह गगरेट से ट्रक लोड करके रोपड़ गया हुआ था। उसी दिन से वह ट्रक को वहीँ पर खड़ा करके गायब हो गया था। तब से इसके स्वजन इसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन रविवार सुबह जब उसकी पत्नी दूध लाने के लिए जा रही थी।
घर से थोड़ी दूर सुनसान रास्ते में उसे दुर्गंघ आई। पत्नी ने जब रास्ते के किनारे आगे बढ़कर देखा तो इसका शव चोई में पेड़ के साथ फंदे से गलीसड़ी अवस्था में लटका हुआ था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना अम्ब पुलिस को दी। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर शव रेस्क्यू करके उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मामले तफ्तीश शुरू कर दी है।