सोलन 16 अक्टूबर : हिमाचल के सोलन के रहने वाले आशीष “कौन बनेगा करोड़पति” से 1लाख 60 हजार लेकर लौटेंगे। बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठकर आशीष शर्मा आठवें सवाल पर अटक गए। इस कारण गेम को छोड़ना पड़ा। लाजमी तौर पर आशीष को निराशा तो हुई होगी। लेकिन इस सीट तक पहुंच पाना ही खुद में एक बड़ी उपलब्धि है।
बुधवार को आशीष ने पांचों सवालों का जवाब सही दिया था। लेकिन गुरुवार रात आठवें सवाल पर अटक गए। शो के दौरान आठवें सवाल में आशीष से बॉर्डर फिल्म के गीत ‘संदेशे आते हैं’ से जुड़ा सवाल पूछा गया था। लेकिन इसका जवाब नहीं दे पाए। शो के दौरान 20 साल के आशीष शर्मा से अमिताभ बच्चन ने मशरूम सिटी ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर सोलन के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान देवभूमि के देव स्थलों से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए। गौरतलब है कि 20 साल के आशीष की मां शिक्षिका है, जबकि पिता फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत है। हिमाचली युवक के केबीसी में पहुंचने की जानकारी मिलते ही समूचे प्रदेश की नजरें वीरवार रात केबीसी के शो पर टिकी हुई थी। आशीष ने 1 लाख 60 हजार के सवाल पर वीडियो ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया। साल 2019 में रणजी ट्रॉफी का खिताब किस टीम ने जीता इसका सही जवाब था सौराष्ट्र। आशीष ने आज छठे प्रश्न यानी 20 हजार रुपए के सवाल से खेल शुरू किया था।