नाहन: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा जिला मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर सोमवार को महिला मोर्चा नाहन मंडल की बैठक जिलाध्यक्षा शकुतंला चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक में महिलाओं ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। जिलाध्यक्ष शकुतंला चौहान ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों व विचारधाराओं से लोगों को अवगत करवाएगी। उन्होनें कहा कि महिला मोर्चा द्वारा पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमंे महिलाआंे को चुनाव संबधी अहम जिम्मेवारियां सौंपी जाएगी। उन्होने ंबताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला मोर्चा द्वारा आगामी 8 मार्च को महिला अंर्तराष्ट्रीय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर विधायक सुरेश कश्यप, विधायक राजीव बिंदल, प्रतिभा कौशिक, अनिमा शर्मा, नीति अग्रवाल, रेखा तोमर, मोहिनी गुप्ता आदि मौजूद थे।
Previous ArticleThe ancient temple Dei Ji Sahiba Paonta sahib to get restoration
Next Article त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेला 11 अप्रैल से