सुंदरनगर, 02 अक्तूबर : पूर्व मंत्री और सुंदरनगर के पूर्व विधायक ठाकुर रूप सिंह कोरोना पॉजीटिव आने के बाद चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। रूप सिंह ठाकुर ने अपने शुभचिंतकों और प्रदेश की जनता के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश साझा किया है।
ठाकुर रूप सिंह ने कहा कि गत दिन कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु स्वेच्छा से चंडीगढ़ में निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ के लिए आया हूं और दिन-प्रतिदिन बेहतर स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। ठाकुर रूप सिंह ने उन लोगों, जो पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए हैं, से निवदेन किया है कि अपने आप को आइसोलेट कर लें तथा अपनी जांच करवा लें। उन्होंने अस्पताल से अपने संदेश में कहा कि मैं सुंदरनगर व प्रदेश की जनता तथा शुभचिंतकों का उनके आशीर्वाद और प्रार्थना से परिपूर्ण संदेशों के लिए अपने और परिवार की तरफ से तहे से आभार व धन्यवाद करता हूं। रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर ने कहा कि उनके पिता कोरोना पॉजिटिव जरूर है। लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ हैं। फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।