सुंदरनगर, 27 सितंबर : रविवार को हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें मां-बेटी को दर्दनाक मौत मिली। मंडी जिला के करसोग उपमंडल के तत्तापानी पर बने पुल के समीप रविवार को सड़क हादसे में कार में सवार मां और बेटी की मौत हो गई। कार करसोग से शिमला की ओर जा रही थी। गाड़ी में सवार पिता और बेटी को चोटें आई है। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। इस वाहन को मालिक दीवान सिंह जो वर्तमान में नायब तहसीलदार निर्वाचन मंडी में कार्यरत है, खुद चला रहे थे। सुन्नी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद स्विफ्ट कार (एचपी 31डी- 0170) करसोग से शिमला की ओर जा रही थी। तत्तापानी पुल क्रॉस करने के बाद सुन्नी की तरफ गाड़ी ने करीब पौना किलोमीटर का सफर तय किया था। कुछ देर बाद वह सभी लोग खाना खाने के लिए फिर से तत्तापानी की ओर मुड़ गए, लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद कार अनियन्त्रित होकर रेलिंग के ऊपर से सतलुज नदी में जा गिरी। नदी में गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। जिसकी सूचना सुन्नी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों के सहयोग से गाड़ी में सवार चारों लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों की टीम ने मीना ठाकुर (42) पत्नी दीवान सिंह ठाकुर और नताशा ठाकुर (13) पुत्री दीवान सिंह ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीवान सिंह (47) साल और विपाशा ठाकुर (18) पुत्री दीवान सिंह ठाकुर को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हादसे के दौरान कुछ चोटें आई है। दीवान सिंह तहसील निहरी डाकखाना झूंगी गांव चडोग के रहने वाले है।
सुन्नी थाना के सब इंस्पेक्टर जयदेव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया