ऊना, 27 सितम्बर : राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ऊना रेलवे स्टेशन पर एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया इस मॉकड्रिल में पुलिस, होमगार्ड और दमकल कर्मियों ने हिस्सा लिया। मॉकड्रिल के तहत ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर अचानक तीन आतंकवादियों के घुसने और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को बंधक बनाने के बाद पुलिस की क्यूआर टीम, होमगार्ड व दमकल कर्मियों ने आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उद्देश्य से करवाई गई मॉक ड्रिल में पुलिस कप्तान अर्जित सेन, कमांडेंड होमगार्ड केसी राणा व एएसपी विनोद कुमार सहित विशेष रूप से मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने बताया कि पूणे में 54वीं डीजीपी कांफ्रेस हुई थी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजीपी को नेशनल सिक्योरिटी को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर रविवार को प्रदेश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन ऊना में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में फायर, होमगार्ड व पुलिस ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान ऊना रेलवे स्टेशन पर तीन आंतकवादी घुस जाते है। ये आंतकवादी कुछ यात्रियों को बंधक बनाते है, जबकि एक आंतकवादी आईईडी ब्लॉस्ट करता है।
ब्लॉस्ट के चलते रेलवे स्टेशन पर लगी आग को दमकल विभाग के कर्मी काबू करते है। इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आंतकवादी की मौत हो जाती है, जबकि एक को जिंदा काबू किया जाता है। इतना ही यात्रियों को सुरक्षित आंतकवादियों के चुंगल से छुडाया गया। इस मुठभेड़ में तीन यात्रियों को भी चोंटे पहुंची, जिनको स्वास्थ्य उपचार भी दिलवाया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने कहा कि मॉक ड्रिल के द्वारा एक तो प्रैक्टिस हो गई, वहीं गलतियां के बारे में भी पता चला। जिसे हमें जरूरत पडऩे पर बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल से पहले सुबह ब्रीफिंग भी हुई थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी मॉकड्रिल करते रहेंगे।