नाहन (एमबीएम न्यूज): पांच दिन तक चले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में विकास बोर्ड को 50 लाख रुपए की आमदनी हुई है। 42 लाख रुपए की कमाई प्लाटों की बिक्री की एवज में हासिल हुई, जबकि मंदिरों में चढ़ावे से 7 लाख 60 हजार रुपए की राशि अर्जित हुई है।
मंदिरों में चढ़ावे की गणना करते बोर्ड के कर्मचारी।इसके अलावा लगभग 25 क्विंटल अनाज भी मां रेणुका व भगवान परशुराम के चरणों में अर्पित किया गया। मंदिरों में चढ़ावे की गिनती का कार्य आज पूरा कर लिया गया है। सनद रहे कि 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय मेले का समापन रेणु मंच पर रामायण के आकर्षक मंचन के साथ हो गया।