मंडी, 12 सितंबर : एक महिला का मंगलसूत्र खो गया। जिस व्यक्ति को मिला उसे यह मालूम नहीं था कि मंगलसूत्र किसका है। ऐसे में उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया। बल्ह उपमंडल की दूसरा खाबू पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी धर्मचंद को यह मंगलसूत्र अपनी दुकान के बाहर मिला था। उसने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो संदेश डाला और मंगलसूत्र की जानकारी दी। इलाके के लोगों ने वीडियो संदेश को शेयर किया और यह संदेश उस महिला तक पहुंच गया, जिसका मंगलसूत्र दुर्गापुर बाजार में गुम हो गया था।
सदोह गांव की उर्मिला देवी आज दुर्गापुर स्थित धर्मचंद की दुकान पर पहुंची और मंगलसूत्र की सही पहचान बताई। धर्मचंद ने दूसरा खाबू पंचायत की प्रधान नीलम शर्मा की मौजूदगी में उक्त महिला को यह मंगलसूत्र दे दिया। धर्मचंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला तक संदेश पहुंचाने के लिए सभी का आभार जताया। वहीं मंगलसूत्र की मालकिन उर्मिला देवी और पंचायत प्रधान नीलम शर्मा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने के लिए धर्मचंद का आभार जताया। उर्मिला देवी ने बताया कि मंगलसूत्र खो जाने के कारण वह काफी परेशान हो गई थी, लेकिन धर्मचंद ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी अभी जिंदा है।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा