रिकांगपिओ, 11 सितंबर : एपीएमसी का किन्नौर के टापरी में पहला फल एवं सब्जी मंडी में कार्य शुभारंभ हुआ। एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा सहित प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी व एपीएमसी के ड्रायएक्टर बीरबल नेगी,परविंदर नेगी की उपस्थिति रहे। इसमें टापरी फल एवं सब्जी मंडी यार्ड पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 27 फल विक्रेताओं को लाइसेंस वितरित किए गए। मंडी के शुभारंभ अवसर पर पहले दिन ही बारंग के बागवान का सेब 1900 प्रति पेटी जबकि रल्ली के बागवान का गिफ्ट पैक 1050 रुपए में बिका।
इस अवसर पर एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा ने कहा कि टॉप क्वालिटी की सेब की बिक्री टापरी फल एवं सब्जी मंडी से होगी। इसे प्रचारित करने के लिए एपीएमसी तेजी से कार्य भी करेगी। टापरी फल एवं सब्जी मंडी में भी प्रदेश के अन्य एपीएमसी की मंडियों की तर्ज पर सेब गढ़ रेट पर ही बिकेंगे। गढ़ रेट पर सेब बिकने से बागवानों को अधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री जय ठाकुर ने टापरी सब्जी मंडी का ऑनलाइन उदघाटन किया था।
पूर्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने ही टापरी सब्जी मंडी की नींव रखी थी, जो आज इसे जनता के लिए समर्पित भी किया। इस फल व सब्जी मंडी के खुलने से किन्नौर जिले के बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए दूर नहीं जाना पडेगा। एपीएमसी द्वारा टापरी सब्जी मंडी को देश व प्रदेश में अच्छी पहचान दिलाने के लिए बेवसाइट का भी सहारा लेगी।
उन्होंने कहा कि किन्नौर का सेब दुनिया में अग्रहणी व बेस्ट क्वालिटी का होता है। ऐेसे में बागवानों को सेब का अच्छा दाम घर द्वार पर ही मिले इसका प्रयास तेजी के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टापरी सब्जी मंडी में यदि कोई बागवान अपने सेब के दाम से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह अपने सेब को किसी दूसरी मंडी में ले जा कर बेच सकता है। जिसके लिए कोई भी किसी बागवान को बाध्य नहीं करेगा। इस मौके पर प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, किन्नौर भाजपा अध्यक्ष संजीव हारा, एपीएमसी निदेशक प्रविंद्र नेगी और बीरबल नेगी, किन्नौर भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील मेहता मुख्य रुप से मौजूद थे। टापरी फल एवं सब्ज़ी मंडी में मुख्य अतिथि फल विक्रेताओं को लाइसेंस वितरित करते।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल