शिमला, 03 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश (himachal) में कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार जारी है। आज लगातार 9वें दिन कोरोना के मामलों ने शतक लगाया। इसके अलावा पहली बार एक दिन में 5 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। सभी 5 मौतें सोलन जिला में हुई हैं। राज्य में इस महामारी से मरने वालों की तादाद बढ़कर 46 पहुंच गई है। सोलन में सबसे ज्यादा 13 मरीजों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 8, मंडी में 7, हमीरपुर में 5, चंबा व शिमला में 4-4, ऊना में 3 और सिरमौर में 2 मरीजों की मृत्यु हुई।
लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में आज कोरोना मरीजों की पुष्ठि हुई। सिरमौर में 52 नए मामलों के साथ कोरोना का विस्फोट हुआ। सोलन में 41, कांगड़ा में 40, ऊना में 19, बिलासपुर व हमीरपुर में 13-13, शिमला में 11, किन्नौर में 6, कुल्लू में 2 और मंडी व चंबा में एक-एक मरीज सामने आया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6615 पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 1708 हैं।
4814 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। आज 98 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 72 फीसदी से अधिक है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और ऊना से भाजपा के एक नेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महेंद्र सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात की घोषणा की है। महेंद्र सिंह के कोरोना संक्रमित आने से शासन में हड़कंप मच गया है, क्योंकि 7 सितम्बर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। उनसे पहले उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी कोरोना की चपेट में आए थे, लेकिन दो सप्ताह से अधिक समय तक चले उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गए।
स्वास्थ्य विभाग के रात 9 बजे के बुलेटिन के मुताबिक सोलन में सर्वाधिक 1533 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सिरमौर में यह संख्या 980, कांगड़ा में 966, हमीरपुर में 611, ऊना में 533, चंबा में 442, मंडी में 403, बिलासपुर में 374, शिमला में 376, कुल्लू में 287, किन्नौर में 102 और लाहौल-स्पीति में 8 हैं।
Latest
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री
- हिमाचल में भीषण गर्मी, 44 डिग्री के करीब पारा, शिमला सहित 7 जिलों में लू चलने की चेतावनी