सुंदरनगर, 25 अगस्त : उपमंडल के अति दुर्गम क्षेत्र निहरी में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पांव फिसल कर खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार बझोहड़ गांव की 75 वर्षीय कुनणु देवी पत्नी परसु राम मंगलवार सुबह घास लेने के लिए जंगल में गई थी। जहां उसका पांव फिसल कर वह 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने पता लगते ही जब तक बुजुर्ग महिला को खाई से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना निहरी पुलिस पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने सिविल अस्पताल सुंदरनगर में बुजुर्ग महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। नायब तहसीलदार निहरी राजकुमार ने बताया की फौरी राहत के तौर पर मृतक महिला के परिवार को 10 हजार रूपये की राशि दी गई है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर