नाहन, 20अगस्त : विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि 52.79 करोड़ रुपये की गिरि पेयजल योजना नाहन शहर के लिए वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि 7 करोड रूपये की लागत से निर्मित इनडोर खेल स्टेडियम नाहन सहित सिरमौर क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार तोहफा है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक नाहन शहर में झांसी की रानी महारानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति की स्थापना से धरोहर शहर नाहन की गरिमा और बढ़ेगी। पार्क का उदघाटन डॉ बिंदल ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने नव-स्थापित महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा का अनावरण भी किया। रानी झांसी पार्क के लोाकर्पण आभार समारोह के अवसर पर बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 28 जुलाई को शिमला से इनडोर स्टेडियम और गिरि पेयजल इन योजनाओं का आनलाइन लोकार्पण किया था। बिन्दल ने कहा कि भारत की आजादी में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को नाको चने चबवा दिए थे।
उन्होंने कहा कि नाहन शहर ऐतिहासिक शहर है और महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति के की यहां स्थापना होने से इस शहर की गरिमा और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि धरोहर शहर नाहन अपने आप समृद्ध इतिहास समेटे हुए है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष रेखा तोमर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर के इलावा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ठाकुर अजमेर सिंह भी मौजूद थे।