शिमला, 14 अगस्त : हिमाचल पुलिस की आइजी(IG) व आईपीएस(IPS) अधिकारी पुनीता भारद्वाज का राष्ट्रपति पुलिस पदक(President’s Police Medal) के लिए चयन हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विशिष्ठ सेवाओं के लिए आईजी पुनीता भारद्वाज(IG Punita Bhardwaj) को राष्ट्रपति पुलिस पदक और तीन पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। हिमाचल से उत्कृष्ठ सेवा पदक के लिए चयनित होने वाली पुनीता भारद्वाज एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह पुलिस मुख्यालय शिमला में कल्याण एवं प्रशासन की आईजी हैं। पुनीता भारद्वाज गत वर्ष डीआईजी(DIG) से आईजी पद पर पदोन्नत हुई थीं। पुनीता भारद्वाज वर्ष 2001 की आईपीएस अधिकारी हैं।
पुलिस सेवा पदक के लिए जिन तीन अधिकारियों को चयनित किया गया है, उनमें डीआईजी संतोष कुमार पटियाल(DIG Santosh Kumar Patial) और सुनील कुमार(Sunil Kumar) तथा सब इंस्पेक्टर उमा दत(Sub inspector uma dat) शामिल हैं। संतोष कुमार पटियाल कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में नार्थ रेंज के डीआईजी हैं। वहीं सुनील कुमार शिमला में जेल, कारागर व सुधारक सेवाओं के डीआईजी हैं। पुलिस पदक से नवाजे जाने वाले उमा दत एकमात्र सब इंस्पैक्टर हैं। वर्तमान में वह सीआईडी हैडक्वार्टर शिमला में तैनात हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर(CM Jai Ram Thakur) ने चयन पर चारों पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। कुल्लू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुनीता भारद्वाज को पीपीएमडीएस पदक जबकि संतोष पटियाल, सुनील कुमार और उमा दत्ता को पीएमएमएस (पदक से सम्मानित किया जाएगा।
Latest
- मां चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाने पहुंची पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा
- नाहन में जुटेंगी नर्सिंग क्षेत्र की नामी हस्तियां, पहली बार यहां राष्ट्रीय सम्मेलन
- हिमाचल चुनाव के दौरान 25 हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा, बाहरी राज्यों से भी आएगी फोर्स
- राहुल गांधी, ओम बिड़ला, हेमा मालिनी, गजेंद्र शेखावत व शशि थरूर के भाग्य EVM में कैद
- राज्यपाल ने पेंशनर कल्याण संघ की ‘स्मारिका’ का किया विमोचन