नाहन 8 अगस्त : पूर्व सांसद राजन सुशांत ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता राज्य में तीसरे विकल्प की तलाश में है। प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस से तंग आ चुकी है। राजन सुशांत आज नाहन में मीडिया से रूबरू हुए।
पत्रकारों से बात करते हुए राजन सुशांत ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या है। मौजूदा में करीब 12 लाख लोग बेरोज़गार हैं। उन्होंने कहा कि सही मायने में न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस प्रदेश का विकास कर पाई है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता तीसरा विकल्प चाहती है। राजन सुशान्त ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक अच्छा विकल्प प्रदेश की जनता को दिया जाएगा और राज्य की सभी 68 सीटों पर नया क्षेत्रीय दल चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का एक बड़ा बुद्धिजीवी वर्ग लगातार उनके संपर्क में है और ऐसे लोगों से संपर्क साधने के लिए वह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।
राजन सुशांत ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश सरकार लोगों को राहत देने में नाकाम साबित रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी के चलते मौजूदा में प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है और सरकार की नाकामी के चलते आज जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बीच हेल्थ विभाग में बड़ा घोटाला सामने आना शर्मनाक बात है। करोड़ों रुपए के घोटाले इस दौरान हुए हैं, जिसकी आने वाले समय में परतें खुलेगी। हेल्थ स्केम को लेकर राजन सुशांत ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर सवाल उठाए।
Latest
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- वोटर हेल्पलाइन एप्प या वोटर पोर्टल पर 4 मई तक करें पंजीकरण
- सोलन : EVM व VVPAT मशीनों का प्रथम स्तरीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न
- शिमला : डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि