बद्दी (एमबीएम न्यूज) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य इंदू राणा ने जिला स्तर व राज्य स्तर खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस वर्ष खेलों में निम्नलिखित उपलब्धियां हासिल की गई। अंडर -19 बद्दी क्षेत्रीय टूर्नामेंट में बालीबाल में प्रथम स्थान, अंडर-19 लडक़ों के जिला स्तर में हैंडबाल में प्रथम व मार्च पास्ट में भी प्रथम स्थान, अंडर-14 लडक़ों में जिला स्तर में हैंडबाल में प्रथम, बॉस्केटबाल में प्रथम तथा मार्चपास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजीव गांधी खेल अभियान जोन में बॉस्केटबाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजीव गांधी खेल अभियान जिला स्तर में बास्केटबाल में प्रथम, वालीबाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय खेलों में भी खिलाडिय़ों ने ईनाम प्राप्त किए हैं। अंडर 19 फुटबाल में जमा दो कक्षा के जसविदंर सिंह तथा वीर सिंह ने भाग लिया। अंडर 19 वालीबाल में निखिल कुमार कक्षा जमा एक ने भाग लिया। अंडर 19 हैंडबाल में नीरज कक्षा जमा दो, मुकेश कक्षा जमा एक, गौरव कक्षा नौंवी, बृजमोहन कक्षा 10श्वीं तथा संजू कक्षा 10श्वीं ने भाग लिया। अंडर 16 राजीव गांधी खेल अभियान में राज्य स्तर में विशाल कक्षा नौंवी प्रकाश कक्षा 10श्वीं तथा रितिक कक्षा 10 श्वीं ने भाग लिया। अंडर 19 में बॉस्केटबाल में गौरव कक्षा नौंवी ने भाग लिया। अंडर 14 में राज्य स्तर में आने वाले खिलाडिय़ों में सुनील कक्षा आठवीं, सुरजीत कक्षा आठवंी, विक्रम कक्षा आठवीं, शुभम कक्षा सातवीं, अभिषेक कक्षा आठवीं और अमन कक्षा आठवीं ने भाग लिया। अंडर 14 बॉक्सिंग में सुनील कक्षा आठवीं ने 48-50 किलो भार में गोल्ड मेडल प्रापत किया। बरोटीवाला स्कूल के अध्यापक सुरेंद्र मेहता ने बताया कि सुरजीत कुमार कक्षा आठवीं हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।
Latest
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री
- हिमाचल में भीषण गर्मी, 44 डिग्री के करीब पारा, शिमला सहित 7 जिलों में लू चलने की चेतावनी
- सावधान! मनाली फोरलेन पर कैमरे करेंगे चालान, 18 मई दोपहर से एक्शन शुरू….
- हिमाचल में मिला अफीम की खेती का जंगल, 13 खेतों में 17 हजार 106 पौधे
- नाहन के इन इलाकों में 20 मई को चार घंटे का पावर कट