सोलन (एमबीएम न्यूज) : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से ऐतिहासिक ठोडो मैदान में अक्षम बच्चों के लिए शुक्रवार को विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। यह जानकारी युवा सेवा एवं खेल अधिकारी विजय ठाकुर ने दी।
इस प्रतियोगिता में प्रयास संस्था, स्पर्श संस्था, गणपति संस्था कुनिहार, आशा किरण स्पैशल स्कूल डगशाई व रावमापा छात्रा से करीब 72 अक्षम प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के 13-17 वर्ष के आयु वर्ग के लडक़ों में 100 मीटर रेस में प्रयास संस्था के अभिषेक ने पहला, गणपति संस्था के संजीव ने दूसरा व सुभाष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में स्र्पश संस्था की ज्योति प्रथम, आशा किरण की प्रियंका द्वितीय व गणपति संस्था की रितिका तृतीय स्थान पर रही।
18-22 वर्ष के आयु वर्ग के लडक़ों में प्रयास संस्था के संजय प्रथम, स्पर्श से पंकज द्वितीय व प्रयास के ही विशाल तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में प्रयास की रंजना पहले, छात्रा स्कूल सोलन की देविका दूसरे व प्रयास की चंद्रमाली तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में लडक़ों के वर्ग में प्रयास के महेश पहले, स्पर्श से पंकज दूसरे व प्रयास से संजय तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में प्रयास से रंजना पहले व देविका दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा बहरे रूप से अक्षम बच्चों के वर्ग में 100 मीटर रेस में आशा किरण स्पेशल स्कूल के अक्षांश ने पहला स्थान प्राप्त किया,जबकि लड़कियों के वर्ग में प्रयास संस्का की मेघा व बबीता पहले व दूसरे स्थान पर रही।
शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के वर्ग में सॉफ्टबॉल में लडक़ो के वर्ग में आशा किरण के करण प्रथम व गणपति संस्था के अभिषेक द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में आशा किरण की महिला प्रथम व प्रयास संस्था की चंद्रमाली व दीपिका द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर रश्मिधर सूद, मीरा आनंद, निर्मल ठाकुर, मंजू, अमर रघुवंशी, संजय, रोशन शर्मा, राज कुमार पाल, पितांबर उपस्थित रहे। विभाग की ओर बलीराम शर्मा,व्यासा शुक्ला, ज्योती, हरविंद्र, विक्रम ठाकुर,रक्षा,सनम, गीतराम व सतपाल उपस्थित रहे।