शिमला/ नाहन: ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी(Power minister Sukh Ram) की दो बेटियों सहित पीएसओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक ऊर्जा मंत्री को डीडीयू में शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि बेटियों को कोरोना केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री के निजी सचिव सहित भाजयुमो के एक युवा नेता की प्राइमरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। उधर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(Jairam thakur) ने कहा है कि प्रदेश मंत्रिमंडल में सहयोगी सुखराम चौधरी के कोरोना पॉजिटिव की खबर चिंताजनक है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सुखराम चौधरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उधर ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र पावंटा साहिब में हड़कंप मचा हुआ है। बीते तीन-चार दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने मंत्री से मुलाकात की थी। प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर तो उनके साथ मंत्रिमंडल के शपथ के बाद से कई दिन तक रहे।
सुखराम के कोरोना संक्रमित पाए जाने से शिमला में उनके सरकारी आवास और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। अब उनके संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। मंत्री के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने से शिमला से लेकर पावंटा साहिब(Paonta sahib) तक लोगों की चिंता बढ़ गई है। सरकारी हल्कों के साथ-साथ भाजपा नेताओं व मीडिया कर्मियों में भी परेशानी का आलम है। सुखराम चैेधरी पिछले तीन दिनों से शिमला(shimla) में अपने सरकारी आवास में रह रहे थे। इससे पहले मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद तीन दिन तक उन्होंने अपने गृह क्षेत्र पांवटा साहिब(Paonta sahib) में बिताए थे। सुखराम चैैधरी ने 30 जुलाई को दो अन्य मंत्रियों समेत राजभवन शिमला में मंत्रिपद(cabinet) की शपथ ली थी। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने पीटरहाॅफ होटल में कई घंटे तक चली कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लिया था। उनके मंत्री बनने पर कई मीडिया कर्मियों(Media) ने उनके इंटरव्यू भी लिए। बकायदा सीएम ने सुखराम सहित 3 मंत्रियों संग पीटरहाॅफ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया था।
मंत्री बनने के बाद 31 जुलाई को सुखराम चौधरी का अपने गृह जिला सिरमौर(Sirmour) में आगमन हुआ था। सुखराम के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पांवटा साहिब आगमन पर बड़ी संख्या में समर्थक संपर्क में आए थे जिसके बाद अब संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। अहम बात ये भी है कि शिमला से सिरमौर के आगमन तक खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर(Baldev Tomar) सुखराम के साथ रहे। इस दौरान जगह-जगह नवनियुक्त मंत्री का उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुखराम के उनके गृह जिले में 3 दिन के प्रवास के दौरान ज्यादातर समय बलदेव तोमर उन्हीं के साथ रहे।