सोलन (एमबीएम न्यूज) : शहर के म्युजिकल बैंड लम्हा द बैंड ने अपनी पहली वीडियो लॉंच की है। इस वीडियो को बीते बुधवार को राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में सामाजिक संस्था यंग लिंक्स के बैनर तले लॉंच किया गया है। इस वीडियो को राजधानी शिमला की सामाजिक संस्था यंग लिंक्स के सहयोग से तैयार किया गया है। इस वीडियो में एक आम इंसान के सपने को पूरे करने का संघर्ष दर्शाया गया है तथा इसके अधिकतर दृश्य सोलन में ही फिल्माए गए हैं। म्यूजिकल इस बैंड में सोलन शहर के रहने वाले कुलदीप सिंह, स्नेहा, अक्षय और मयंक ने अभिनय किया है। म्युजिकल बैंड लम्हा द बैंड के मैनेजर विवेक मोहन ने बताया कि सामाजिक संस्था यंग लिंक्स जल्द ही इसकी सीडी को लोगों की सुविधा के लिए बाजार में उतारेगी।