बिलासपुर 24 जुलाई : पुलिस ने 2 अलग अलग मामलो में 1.52 ग्राम चिट्टा व 25.40 ग्राम चरस के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पहले मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के डियारा सेक्टर में विशाल कुमार निवासी डियारा के घर पर छापामारी की। छापेमारी के दौरान घर से 1.52 ग्राम चिटटा बरामद हुआ। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दूसरे मामले में पुलिस ने 25.40 ग्राम चरस के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने एएसआई राज कुमार की अगुवाई में एनएच 205 पर बागी के पास गुप्त सूचना के आधार पर 6 व्यक्तियों से 25.40 ग्राम चरस बरामद की।
उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामलों में अगामी कार्रवाई की जा रही है।
Latest
- विद्यार्थियों जीवन में शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी : रितिका जिंदल
- पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता, भाजपा नहीं हिमाचल हितैषी : सुक्खू
- शिमला : खुशबू ने 89% व प्रगति शर्मा ने 92% अंक प्राप्त कर चमकाया नाम
- सुंदरनगर : HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री
- संगड़ाह की दिव्या ज्योति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान